डीएफओ ने निचलौल में आरा मशीन पर मारा छापा, साखू की सात बोटा अवैध लकड़ी बरामद, VIDEO

Loading

Maharajganj kabhar live  निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र स्थित निचलौल शहर के दामोदरी पोखरा के पास संचालित आरा मशीन पर शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर डीएफओ ने छापा मारा। इस दौरान आरा मशीन पर ग्रामीण क्षेत्र से काटकर लाई गई साखू की सात बोटा लकड़ी बरामद की गईं। कार्रवाई […]

Continue Reading

खोन्हौली के पास पोखरी में मगरमच्छ दिखने की सूचना से हड़कंप, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Loading

Maharajganj kabhar live  निचलौल। क्षेत्र के ग्राम खोन्हौली के उत्तर दिशा स्थित मधुबनी नहर शाखा से सटी एक पोखरी में बुधवार देर शाम मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते पोखरी के किनारे लोगों की […]

Continue Reading

मिश्रौलिया में शावक की मौत के बाद गन्ने के खेतों में मंडरा रहा तेंदुआ, गुर्राहट से दहशत, तेंदुआ कैमरे में कैद

Loading

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी  झुलनीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज अंतर्गत ग्राम मिश्रौलिया में एक तेंदुए के शावक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में दूसरे तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते दो दिनों से तेंदुआ गांव के पश्चिम स्थित गन्ने के खेतों में विचरण कर रहा […]

Continue Reading

मिश्रौलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नर तेंदुए का शव, गांव में मचा हड़कंप, देखिए वीडियो

Loading

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी  झुलनीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत ग्राम सभा मिश्रौलिया में शनिवार सुबह एक नर तेंदुए का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है […]

Continue Reading

राजकुमार ने पौधरोपण कर बेटे का मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

Loading

Maharajganj kabhar live  निचलौल। क्षेत्र के खोन्हौली गांव निवासी समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ने बेटे अनुराग का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने गांव स्थित काली मंदिर परिसर सहित कई सार्वजनिक जगहों पर आम, नीम और सहजन के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण के दौरान राजकुमार गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन पर फिजूलखर्ची […]

Continue Reading

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत समरस वन कार्यक्रम, पंचायत भवन परिसर में हुआ पौधरोपण

Loading

Maharajganj kabhar live  निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज में सोमवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान ग्राम सभा गोपाला के पंचायत भवन परिसर में कदम और सहजन प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान […]

Continue Reading

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ऊर्जा वन कार्यक्रम, ग्राम सचिवालय परिसर में हुआ पौधरोपण

Loading

Maharajganj kabhar live  निचलौल। वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत गुरुवार को निचलौल वन रेंज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर ऊर्जा वन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम बरवा कला के ग्राम सचिवालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान […]

Continue Reading

गंडक नदी में मछली पकड़ रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, सूझबूझ और ग्रामीणों की मदद से बची जान

Loading

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी  झुलनीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र अंतर्गत गेडहवा गांव के एक युवक पर गुरुवार शाम गंडक नदी में मछली पकड़ने के दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया। युवक की सूझबूझ और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई। घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार […]

Continue Reading

गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, नीलगाय का शिकार; मौके पर मिला कंकाल, ग्रामीणों में दहशत

Loading

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी  झुलनीपुर। सोहगी वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया सिवान में गन्ने के खेत में तेंदुए द्वारा नीलगाय का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। खेत में नीलगाय का केवल कंकाल मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने […]

Continue Reading

ब्रेकिंग: कटहरा के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में मची दहशत

Loading

Majarajganj khabar live  महराजगंज। सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग की पकड़ी रेंज अंतर्गत ग्राम कटहरा में रविवार सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ भटककर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। तेंदुए के गांव में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर […]

Continue Reading