शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी इरफान गिरफ्तार

अपराध राज्य

Loading

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
Maharajganj khabar live
महराजगंज। कुशीनगर की युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने के मामले में घुघली पुलिस ने सोमवार को आरोपी इरफान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दी है।
घुघली पुलिस के मुताबिक कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने के मामले में 17 अक्तूबर 2026 को घुघली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान पुत्र वोहाब निवासी सुधयानी थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई में जुटी हुई है।