Loading

पोखरी में मगरमच्छ देखने के लिए जुटी भीड़
Maharajganj kabhar live 
निचलौल। क्षेत्र के ग्राम खोन्हौली के उत्तर दिशा स्थित मधुबनी नहर शाखा से सटी एक पोखरी में बुधवार देर शाम मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते पोखरी के किनारे लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों के मुताबिक पशु चरवाहों ने पोखरी में मगरमच्छ होने का दावा किया है। इसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कराने और मगरमच्छ होने की स्थिति में उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है। जबकि निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। यदि पोखरी में मगरमच्छ होने की पुष्टि होती है तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ देगी। उन्होंने ग्रामीणों से पोखरी के पास अनावश्यक भीड़ न लगाने और सतर्क रहने की अपील की है।
error: Content is protected !!