![]()

कार्यक्रम में शामिल वन कर्मी
Maharajganj kabhar live
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज में सोमवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान ग्राम सभा गोपाला के पंचायत भवन परिसर में कदम और सहजन प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अम्बरीश कुमार पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस अवसर पर ग्राम गोपाला के दीपक मिश्रा, ज्ञानेश्वर दीक्षित, विनोद गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता सहित अन्य स्थानीय ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में निचलौल क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील राव ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर वन दरोगा अशोक सिंह, रवींद्र प्रताप, पन्नेलाल चौहान सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।


