Advertisement

ब्रेकिंग: कटहरा के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में मची दहशत

Loading

Majarajganj khabar live 
महराजगंज। सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग की पकड़ी रेंज अंतर्गत ग्राम कटहरा में रविवार सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ भटककर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। तेंदुए के गांव में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ लमुहवा के किनारे स्थित एक मुर्गी फार्म में घुस गया। ग्रामीणों के शोर-शराबा करने पर वह वहां से निकलकर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो दिनों से तेंदुआ कटहरा, टोला रामनगर और आसपास के इलाकों में लगातार दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है और खेतों तथा जंगल की ओर जाने से भी लोग डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, तेंदुए की लगातार निगरानी करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वही
वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे जंगल या सुनसान क्षेत्रों में अकेले न जाएं, बच्चों और मवेशियों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी स्थिति में जंगली जानवर के पास जाने, उसे घेरने या उकसाने का प्रयास न करें।
error: Content is protected !!