![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। जिले के एक सहायता प्राप्त विद्यालय में नियुक्ति दिलाने के नाम पर एक विभाग के दो बाबुओं पर करीब 10 लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से नाराज युवक शनिवार दोपहर जिला मुख्यालय स्थित विभाग कार्यालय पहुंच गया। जहां पर युवक बाबुओं से नियुक्त से सम्बंधित प्रक्रिया की पूछताछ करने के बाद हंगामा करने लगा। इससे परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि पनियरा क्षेत्र के एक सहायता प्राप्त विद्यालय में नियुक्ति कराने का भरोसा देकर कार्यालय के दो बाबुओं ने एक युवक से करीब 10 लाख रुपये लिए थे। लेकिन काफी वक्त गुजरने के बाद भी नियुक्ति को लेकर कोई प्रगति नहीं हुई। ऐसे में युवक ने कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। उसने रुपये लेने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। बताया जा रहा है कि
कार्यालय परिसर में युवक के हंगामे से कुछ देर के लिए माहौल गर्म रहा। लेकिन गनीमत रहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझा-बुझाकर शांत करा दी। जबकि संबंधित विभाग के अधिकारियों का पक्ष, मामले में जांच और किसी कार्रवाई की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है।
(नोट- नियुक्ति के नाम पर रुपये लेने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही महराजगंज खबर लाइव न्यूज वेवसाइट इसकी पुष्टि कर रहा है। सूत्रों के हवाले से…)


