मनु लॉ कॉलेज के लीगल एड सेल ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, ओटीपी साझा न करने की दी सीख

शिक्षा

Loading

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे
Maharajganj khabar live
निचलौल। शहर स्थित एक इंटर कॉलेज में शनिवार को मनु लॉ कॉलेज के लीगल एड सेल की ओर से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के तरीके बताए गए। साथ ही डिजिटल तकनीक का सुरक्षित इस्तेमाल करने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व लीगल एड सेल के संयोजक डॉ० अरुण कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान, बैंकिंग संबंधी साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को बताया गया कि अनजान कॉल और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी या निजी विवरण साझा नहीं करना चाहिए। साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान लीगल एड सेल के स्वयंसेवक सहाना, प्रीति, सानिया फारुख, शोएबा, रोहित रौनियार, रामू प्रजापति और अमरनाथ उपस्थित रहे।