![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान के मद्देनजर जिले में 23 अक्टूबर को मतदान समाप्ति तक शराब की सभी दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने जनपद की समस्त देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों, बीयर शॉप, मॉडल शॉप, भांग की दुकानों के साथ संबंधित थोक एवं फुटकर अनुज्ञापनों को पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश मतदान समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में दुकानें बंद रहने के एवज में किसी भी प्रकार की प्रतिपूर्ति देय नहीं होगी। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए यह कदम उठाया है।


