यातायात नियम तोड़े तो खैर नहीं, पुलिस ने 219 वाहनों के काटे चालान

ब्रेकिंग न्यूज़

Loading

Maharajganj khabar live
महराजगंज। जिले में शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 219 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में खलबली रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। ऐसे में नियमों का पालन करना सभी वाहन चालकों की जिम्मेदारी है।