![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र स्थित निचलौल शहर के दामोदरी पोखरा के पास संचालित आरा मशीन पर शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर डीएफओ ने छापा मारा। इस दौरान आरा मशीन पर ग्रामीण क्षेत्र से काटकर लाई गई साखू की सात बोटा लकड़ी बरामद की गईं। कार्रवाई के दौरान आरा मशीन संचालक और अन्य लोगों के बीच हड़कंप मचा रहा।
डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि निचलौल वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत निचलौल शहर के दामोदरी पोखरा के पास संचालित साहू आरा मशीन पर चिरान के लिए अवैध लकड़ी लाई गई है। ऐसे में वन कर्मियों और पुलिस की मौजूदगी में आरा मशीन पर पहुंच जांच पड़ताल किया गया। जिस दौरान पता चला कि कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी संतराज और मोलहू द्वारा बगैर परमिट के ग्रामीण क्षेत्र से साखू की एक पेड़ कटान कर दी गई है। जिसकी कुल सात बोटा चिरान के लिए साहू आरा मशीन पर लाकर रखी गई थी।
इस दौरान मामले में मौके से मौजूद आरा मशीन संचालक साह मोहम्मद से आरा मशीन पर मौजूद लकड़ियों के संबंध में पूछताछ कर अभिलेख का निरीक्षण किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच कर कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव को निर्देशित की गई हैं। वही जांच पूरी होने तक आरा मशीन बंद करने के लिए आरा मशीन संचालक को निर्देश दिया गया है। कार्रवाई के दौरान वन सुरक्षा टीम भी मौजूद रहती है।

