![]()

पौधरोपण करती वन विभाग की टीम
Maharajganj kabhar live
निचलौल। वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत गुरुवार को निचलौल वन रेंज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर ऊर्जा वन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम बरवा कला के ग्राम सचिवालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समर सिंह, शीतला माता मंदिर बरवा कला के मुख्य पुजारी राम अवध दास, इन्नर पुजारी तथा स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में क्षेत्रीय वन अधिकारी निचलौल सुनील राव ने सिरस, कदम्ब समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर वन विभाग के वन दरोगा अशोक सिंह, रविन्द्र प्रताप, हरिराम यादव, अर्जुन कुमार, वन रक्षक एवं निचलौल रेंज के अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहभागिता कर पौधरोपण अभियान को सफल बनाया। वन अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है। बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।


