182 मुकदमों में जब्त 2,744 लीटर कच्ची शराब नष्ट, बंटी-बबली की 51 पेटियां भी गड्ढे में दबाईं

अपराध ब्रेकिंग न्यूज़

Loading

अवैध शराब को नष्ट करती पुलिस
Maharajganj khabar live
महराजगंज। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरेंदा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 182 मुकदमों में जब्त 2,744 लीटर कच्ची शराब और बंटी-बबली ब्रांड की टेट्रा पैक शराब की 51 पेटियों को नष्ट करा दिया है। शनिवार को थाने के मालखाने में रखी जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढकवा दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 24 अक्तूबर को वर्ष 2023 से 2026 तक आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 182 अभियोगों में जब्त शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा की निगरानी में हुई। इस दौरान आबकारी निरीक्षक पुनेश्वर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश चन्द्र और न्यायालय फरेंदा के सहायक अभियोजन अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धु प्रसाद भी शामिल रहे।