ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत, मौके पर मचा हड़कंप- VIDEO

अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य

Loading

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
Maharajganj khabar live
महराजगंज। थाना क्षेत्र के विजयसहलिया में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसे में बाइक सवार ग्राम कवलपुर निवासी जिगरशाह पुत्र निजामुद्दीन (22) और आजाद पुत्र नारद (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार ट्रक की तलाश की जा रही है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।