![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। बाढ़ प्रभावित गांव गेडहवा में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम गौरव सिंह सोगरवाल का रविवार को मानवीय चेहरा देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान अचानक उनकी नजर एक मासूम बच्ची पर पड़ी। डीएम ने बच्ची को गोद में उठाया और उससे बातचीत करते हुए दुलार किया। इसके बाद उन्होंने मासूम को चॉकलेट भी दी। डीएम के इस अपनत्व भरे व्यवहार को देखकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे।
बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसी बीच उनकी नजर मासूम पर पड़ी। उन्होंने बच्ची को अपने पास बुलाया और गोद में उठाकर बातचीत की। मासूम भी डीएम के साथ काफी खुश नजर आई। कुछ देर तक बच्ची को दुलारने के बाद डीएम ने उसे चॉकलेट दी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों को बाढ़ के पानी में आने वाले सांप, बिच्छू, मगरमच्छ समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं से सावधान रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से न जाने और किसी भी तरह के जीव-जंतु दिखाई देने पर सतर्क रहने की अपील की। बाढ़ के बीच प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीएम का मासूम के प्रति यह स्नेह देखकर ग्रामीणों ने उनके व्यवहार की सराहना की। लोगों का कहना था कि अधिकारियों का इस तरह आम लोगों और बच्चों के बीच सहज होकर संवाद करना भरोसा बढ़ाता है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


