![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। ठूठीबारी कस्बे स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी बुद्धिराम के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुद्धिराम सड़क के किनारे मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस टीम आवश्यक कार्रवाई कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


