चौक पुलिस की साहस से पुल से पानी मे गिरे व्यक्ति की बची जान, क्षेत्र में पुलिस की हो रही सरहाना

ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य स्वास्थ्य

Loading

व्यक्ति को पानी से बाहर निकालते पुलिस कर्मी
Maharajganj khabar live
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र में शनिवार को पुल के किनारे बैठे एक व्यक्ति का अचानक संतुलन बिगड़ गया। उसके बाद व्यक्ति पुल से नीचे पानी में जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू किया और पानी में गिरे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के मुताबिक रुदलापुर निवासी पाथर पुत्र वेदी (35) शनिवार को पुल पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे पानी में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसकी स्थिति की जानकारी ली। सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद परिजनों को मौके पर बुला सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की क्षेत्र में चर्चा रही। बचाव कार्य में उपनिरीक्षक परशुराम सिंह, अंकित राय, कांस्टेबल शिवम कुमार सिंह, राहुल कुमार और मनोज यादव मौजूद रहे।