Advertisement

विधानसभा चुनाव: सिसवा से गौरीशंकर गुप्ता ‘फौजी भैया’ ने ठोकी दावेदारी, पंचमुखी शिव मंदिर में जलाभिषेक कर किया शंखनाद

Loading

Maharajganj kabhar live
निचलौल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं सिसवा विधानसभा से भावी दावेदार गौरीशंकर गुप्ता उर्फ ‘फौजी भैया’ ने सोमवार को अपनी दावेदारी को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया।
सोमवार को गौरीशंकर गुप्ता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर ईटहिया पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत की कामना के लिए शंखनाद किया। पूजन-अर्चन के बाद मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और आम लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मौके पर गौरीशंकर गुप्ता उर्फ ‘फौजी भैया’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विकास के एजेंडे को लेकर वह जनता के बीच लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा करते हुए सिसवा विधानसभा से अपनी दावेदारी भी मजबूती से पेश की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष भाई राम लाल यादव, कृष्णानागर यादव, बोरिक यादव, दीनबंधु यादव, ऋषिकेश यादव, ग्राम प्रधान अम्बरीश पासवान, ब्रह्मानंद पटेल, सुरेश गुप्ता, शिवसागर पटेल, गुड्डू गुप्ता, महेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
error: Content is protected !!