मौके पर जुटी लोगो की भीड़

Loading

मौके पर जुटी लोगो की भीड़
Maharajganj khabar live
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम पंचायत के बनिया टोला में धान के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पट्टे चौराहे के पास कच्ची सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। उधर, युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत हत्या, हादसे या किसी अन्य कारण से हुई है।
error: Content is protected !!