Advertisement

हाईटेंशन तार पर लटका युवक, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; बिजली गुल होने से टली बड़ी दुर्घटना, देखिए वीडियो

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज: जिले में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के तार पर लटका दिखाई दिया। खौफनाक मंजर को देखने के लिए घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल यह पूरा मामला भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी तरह हाईटेंशन लाइन के तार तक पहुंच गया और काफी देर तक वहीं लटका रहा। युवक को तार पर लटका देख लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दी गई।
गनीमत यह रही कि जिस समय युवक तार पर लटका था, उस वक्त इलाके की बिजली सप्लाई बंद थी। यदि लाइन में करंट प्रवाहित हो रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया।
काफी मशक्कत के बाद युवक को तार से नीचे उतारा गया। जांच में पता चला कि युवक शराब के नशे में था। घटना के बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई और आवश्यक पूछताछ की।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली सप्लाई बंद होने की वजह से युवक की जान बच गई, अन्यथा यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
error: Content is protected !!