सूर्य घर योजना का विकास भवन परिसर में लगेगा शिविर, सोलर से रोशन होंगे घर

देश राज्य

Loading

Maharajganj khabar live
महराजगंज। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को घर-घर पहुंचाने के लिए आगामी 05 से 07 अक्तूबर तक विकास भवन परिसर में सेवा सेतु शिविर लगाया जाएगा। शिविर में लोगों को रूफटॉप सोलर संयंत्र के फायदे, पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश नेडा और डिस्कॉम के सहयोग से आयोजित शिविर में सौर ऊर्जा अपनाने से होने वाले लाभों और योजना की पात्रता समेत जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जन-जन तक सौर ऊर्जा, हर घर में उजाला अभियान के तहत प्रशासन डिजिटल माध्यमों और सामुदायिक स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाएगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी लेने और सोलर संयंत्र के लिए आवेदन करने की अपील की है।