Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़: निचलौल में फर्जी दस्तावेज पर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उपनिरीक्षक की जांच में आरोपियों की करतूत हुई उजागर

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। चौक और निचलौल थाना क्षेत्र के दो गांवों के रहने वाले दो शख्स दस्तावेज में छेड़छाड़ कर दो बार पासपोर्ट बनवा लिया है। पुलिस की जांच पड़ताल में दोनों आरोपियों की करतूत उजागर हुई है। जिस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्ती करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शख्स के खिलाफ फर्जी तरीके से दो पासपोर्ट बनवाने की शिकायती पत्र भेजा गया था। जिस शिकायती पत्र की जांच उपनिरीक्षक अनुराग यादव की ओर से किया गया। उपनिरीक्षक अनुराग यादव के जांच पड़ताल में पता चला कि शख्स मोहम्मद कुर्बान की ओर से अपने दस्तावेज में नाम जन्मतिथि और पता छेड़छाड़ कर दो बार पासपोर्ट बनवा ली है। आगे कहा कि आवेदक मोहम्मद कुर्बान निवासी बेलभरिया थाना चौक अपना पहला पासपोर्ट साल 2009 में जारी कराया है। जिसमें मोहम्मद कुर्बान अपना पता बेलभरिया पोस्ट कम्हरिया थाना चौक के साथ ही जन्मतिथी 2 मार्च 1979 दर्शाया गया है। जबकि दूसरा पासपोर्ट साल 2016 में जारी कराया गया है। जिसमें नाम कुर्बान अली पता ग्राम पाली उर्फ हनुमानगंज पोस्ट ओडवलिया दर्शाया गया है।
इस तरह उपनिरीक्षक बृजेश सिंह की जांच में पता चला कि शख्स जय गोविंद गुप्ता निवासी बजहा उर्फ अहिरौली अपना पहला पासपोर्ट साल 2004 में जारी कराया है। जिसमें पता बजहा उर्फ अहिरौली के साथ ही जन्मतिथि 3 फरवरी 1980 दर्शाया है। जबकि उक्त शख्स ने अपना दूसरा पासपोर्ट 2025 में जारी कराया है। जिसमें पता बजहा उर्फ अहिरौली और जन्मतिथि 3 फरवरी 1981 दर्शाया गया है। ऐसे में दोनों उक्त शख्स दस्तावेज में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से दोनों पासपोर्ट बनवाए है। जो पासपोर्ट अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। इस मामले में उपनिरीक्षक अनुराग यादव की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद कुर्बान निवासी बेलभरिया थाना चौक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!