![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। भारतीय स्टेट बैंक ने सितंबर में विभिन्न शासकीय योजनाओं और प्राथमिकता क्षेत्र के तहत जिले के 2,094 लाभार्थियों को 4,307.86 लाख रुपये (करीब 43.08 करोड़) का ऋण स्वीकृत किया। विकास भवन सभागार में वृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए।
योजनावार एग्री गोल्ड लोन में 603 लाभार्थियों को 15.97 करोड़, केसीसी में 959 को 11.84 करोड़, एमएसएमई में 42 को 6.05 करोड़ और एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में चार लाभार्थियों को 70 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। इसी तरह सीएम युवा योजना के 46 लाभार्थियों को 1.15 करोड़, शिक्षा ऋण में 13 को 1.05 करोड़, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 24 को 1.09 करोड़ और पीएम स्वनिधि के 169 लाभार्थियों को 31.69 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। अन्य ऋण योजनाओं के तहत 212 लाभार्थियों को 3.80 करोड़ रुपये दिए गए। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऋण सुविधा से कृषि, स्वरोजगार, एमएसएमई और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बैंक अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने को कहा। कार्यक्रम में एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान प्रकाश, सीएम क्रेडिट राजीव कुमार, मुख्य प्रबंधक दिव्या गौड़, मुख्य प्रबंधक एएमसीसी सौरव द्विवेदी समेत बैंक के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन लीड बैंक मैनेजर भूपेंद्र मिश्र ने किया।


