बाढ़ के बीच सोहगीबरवा पहुंचे निचलौल तहसीलदार, पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री-VIDEO

देश राज्य स्वास्थ्य

Loading

पीड़ितों में राहत सामाग्री वितरित करते तहसीलदार
Maharajganj khabar live
निचलौल। सोहगीबरवा में प्रशासनिक अमला बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में जुटा हुआ है। तहसीलदार अमित सिंह ने बाढ़ प्रभावित सोहगीबरवा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ के पानी के बीच पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और राहत सामग्री वितरित की।
तहसीलदार अमित सिंह ने प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने तथा जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा।
तहसीलदार अमित सिंह ने आगे ग्रामीणों से बाढ़ के पानी में जाने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि पानी का बहाव तेज होने की स्थिति में लोग जोखिम न उठाएं। बच्चों को बाढ़ के पानी के पास न जाने दें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें। प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।