Advertisement

ग्रीन चौपाल में वृक्षारोपण महायज्ञ का आगाज, अध्यक्ष ने किया आम का पौधा रोपित

Loading

Maharajganj khabar live
निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के हर्रेडीह मोहल्ला स्थित शिशु सदन सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में शुक्रवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया, सभासदगण, वन विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
ग्रीन चौपाल को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने लोगों से 2026 के वृक्षारोपण महायज्ञ को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
वन महोत्सव सप्ताह (1 से 7 जुलाई) के तहत अध्यक्ष ने आम का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया। इसके बाद नगर पंचायत के सभासदों ने भी नीम, महोगनी, असना सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील राव, वन दरोगा अशोक सिंह, वन रक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
error: Content is protected !!