जल शक्ति मंत्री स्वंत्रत देव सिंह ने महराजगंज को दी बड़ी सौगात,सिचाई कर्मियों की कालोनी का शिलान्यास और नारायणी तट की परियोजनाओं का लोकापर्ण

राजनीति राज्य

Loading

कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
Maharajganj khabar live
महराजगंज। सर्किट हाउस गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को जनपद महराजगंज में सिंचाई विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया।
कॉलोनी के निर्माण से सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके साथ ही जल शक्ति मंत्री ने नारायणी नदी के दाएं तट स्थित स्पर संख्या एक और बी-गैप कॉलोनी की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से सिंचाई विभाग की व्यवस्थाओं को और मजबूती मिलने की बात कही गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नदियों के तटों की सुरक्षा और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास सिंह, अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह, अधिशासी अभियंता राजीव कपिल, एसडीओ रंजीत सिंह, एसडीओ मनु चौधरी सहित जेई रविंद्र यादव, संजीव, सुग्रीव मल्ल, आदित्य कुमार समेत विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।