Advertisement

निचलौल में गाड़ी खड़ा करने की बात को लेकर दी धमकी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Loading

निचलौल। नगर पंचायत के एक वार्ड में गाड़ी खड़ा करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गई। जिस दौरान एक पक्ष दूसरे पक्ष को अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। फिलहाल इस मामले में पुलिस शुक्रवार को पीड़ित के तहरीर कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित अंजली चौहान निवासी आजाद नगर वार्ड नगर पंचायत निचलौल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 17 दिसंबर को गाड़ी खड़ा करने की बात को लेकर एक व्यक्ति उन्हें अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देने लगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी नरेंद्र यादव निवासी महाशय वार्ड नगर पंचायत निचलौल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!