Advertisement

गंडक नदी के टेल फॉल बांध का एसडीएम ने किया निरीक्षण, निगरानी में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

Loading

बंधा का निरीक्षण करते एसडीएम

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने गंडक नदी के टेल फॉल बांध का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इतना ही नहीं उपजिलाधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों को बांध की नियमित निगरानी के लिए भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने नदी के बढ़ते और घटते जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। वही संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बांध की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।
एसडीएम ने आगे कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण नदी के जलस्तर में अचानक परिवर्तन हो सकता है। ऐसे में बांधों की सुरक्षा और निगरानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने तथा आपदा से निपटने की सभी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
error: Content is protected !!