शिविर में उपस्थित लोग

Loading

शिविर में उपस्थित लोग
Maharajganj khabar live
निचलौल। क्षेत्र के मनु लॉ कॉलेज की ओर से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को ग्राम रायपुर में विधिक सहायता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए।
शिविर में ग्रामीणों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र लोगों को निशुल्क विधिक सहायता कैसे मिल सकती है। इसके साथ ही मौलिक अधिकारों, महिलाओं और बच्चों के संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। किसी विवाद या कानूनी समस्या की स्थिति में विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। शिविर में विधिक सहायता केंद्र के स्वयंसेवक मनीष मिश्रा, रोहित रौनियार, जमन शेख, शशांक द्विवेदी, विवेक श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा और अभिमन्यु पांडेय ने ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आवश्यक विधिक व डिजिटल जानकारी दी। गांव के लोगों ने शिविर में उत्साह के साथ भाग लिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें कानून की जानकारी मिलने के साथ डिजिटल ठगी से बचने में भी मदद मिलेगी।
विधिक सहायता केंद्र के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि रायपुर को विधिक एवं डिजिटल साक्षर ग्राम बनाने की दिशा में यह पहल की गई है। उद्देश्य ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना है।
एक क्लिक में खाली हो सकता है खाता, रहें सतर्क
साइबर अपराध को लेकर ग्रामीणों को विशेष रूप से सचेत किया गया। अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने और संदिग्ध ऑनलाइन कॉल के झांसे में आने से बचने की सलाह दी गई। यूपीआई और नेट बैंकिंग के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीके भी बताए गए। साइबर ठगी होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।
error: Content is protected !!