![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। बीट पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी ने थाना निचलौल के बीट पुलिस अधिकारियों (बीपीओ) की बीट पुस्तकों की गहन जांच की। इस दौरान बीटवार दर्ज सूचनाओं, गश्त और पुलिस की सक्रियता की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने बीपीओ को साफ निर्देश दिया कि अपने-अपने बीट क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहें और नियमित रूप से गश्त करें। क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण गतिविधि और पुलिस से जुड़ी सूचना को बीट बुक में समय से दर्ज करने के साथ उसे लगातार अपडेट रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि बीट पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और छोटी-बड़ी गतिविधियों की जानकारी समय रहते जुटाएं। क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बीट पुस्तकों की समीक्षा के दौरान क्षेत्राधिकारी ने अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और बीट से संबंधित सूचनाओं को नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत बीट पुलिसिंग से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय कायम होगा तथा कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।


