![]()

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता का स्वागत करते स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक
Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित की गई। इस बीच मेधावी छात्र छात्राओं को अतिथियों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मधेशिया उर्फ मुन्ना रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता आज अखबार के जिला प्रभारी शैलेश पाण्डेय ने की।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के साथ ही विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी की ओर से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्वलन कर किया गया।
उसके बाद कक्षा नौवीं की छात्रा अनन्या और समृद्धि की ओर से सरस्वती बंदना प्रस्तुत की गई। इसी के क्रम में कक्षा छठवीं के छात्रा सान्वी त्रिपाठी, नीमा मनु, सलोनी वर्मा, कशीष की टीम की ओर से आपरेशन सिंदूर पर शानदार कला प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल में आयोजित खेलकूद, सांस्कृतिक, उपस्थित के साथ ही शैक्षिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को अतिथियों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ऐशना पाण्डेय, आस्था मधेशिया, अन्वीशा, अनन्या, रिद्धि जायसवाल व अंशिका ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने छात्र छात्राओं को मुकाम हासिल करने तक बेहतर तरीके से शिक्षा हासिल करने की सलाह दी गई। जबकि विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो द्वारा छात्र छात्राओं को उनके उज्जल भविष्य की कामना की। वही अतिथियों को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक व कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रही।


