Advertisement

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Loading

प्रशिक्षण के बाद उपस्थित लोग

 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद अयोध्या में जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 17 दिसंबर 2025 को किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक रुदौली श्री रामचंद्र यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह योजना उनके कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

योजना के अंतर्गत जनपद अयोध्या में विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कुल 1125 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन यू.पी. इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीकॉन) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें लाभार्थियों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुधार एवं बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद लाभार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।
अंत में अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर अपने पारंपरिक कार्यों को नई पहचान देने का आह्वान किया।

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!