महराजगंज में बारिश का अलर्ट: 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़

Loading

महराजगंज डीएम गौरव सिंह सोगरवाल
Maharajganj khabar live
महराजगंज। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी 26 सितंबर को अवकाश रहेगा। प्रशासन ने यह फैसला जिले में लगातार हो रही वर्षा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। ऐसे में शनिवार को विद्यार्थियों को स्कूल जाने से राहत मिलेगी।