![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के पड़री कला गांव के पास सोमवार देर शाम को उस वक्त चीख पुकार मच गई। जबकि 30 से 35 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। ट्रॉली में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक लड़की घायल हुई है।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया गुरु गोविंद राय के रहने वाले हैं। सभी लोग ठूठीबारी थाना क्षेत्र स्थित ईटहिया मेले में दर्शन करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़री कला गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया। ट्रॉली में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि हादसे में एक लड़की घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी जगदौर भेजा गया।
इस संबंध में चौक थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष पटेल ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच लोगों की मदद से रेस्क्यू करने के जुट गई। हादसे में एक बच्ची घायल है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर में भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टरों ने घायल बच्ची की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


