![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र के ग्राम बैदौली के टोला छोटकीबारी में शुक्रवार को गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने एक बकरी पर हमला कर दिया। वही बकरी चरा रही महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़ फिर गन्ने के खेत मे जाकर छिप गया। तेंदुए के हमले में बकरी का मौत हो चुका। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी शंभू ने बताया कि वह अपनी बकरियों को नहर की तरफ चराने के बाद घर लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक झपट्टा मारकर एक बकरी को दबोच लिया। इतना ही नही तेंदुआ बकरी को खींचकर गन्ने के खेत में लेकर चला गया। महिला के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के शोर से तेंदुआ बकरी को छोड़कर खेत के अंदर चला गया।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और डब्ल्यूटीआई की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के वन दरोगा हरेराम यादव तथा डब्ल्यूटीआई के अरशद हुसैन और रविंद्र तिवारी ने ग्रामीणों को तेंदुए की मौजूदगी को लेकर सतर्क किया। टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए जंगल के किनारे पशुओं और छोटे बच्चों को न ले जाने की सलाह दी। साथ ही लोगों से अकेले और रात के समय घर से बाहर न निकलने की अपील की गई।


