Advertisement

शीतलापुर खेसरहा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालक झुलसा, हालत नाजुक

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बार्डर से सटे गांव शीतलापुर खेसरहा में शुक्रवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक बालक झुलसा गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगो की मदद से बालक को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर बालक की हालत नाजुक बनी देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक शीतलापुर खेसरहा निवासी बालमुकुंद का बेटा सुधाकर सहानी (14) हाइटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे में झुलसे बालक के परिजनों के चीख पुकार मची रही। वही हादसे के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल बना रहा।
error: Content is protected !!