![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। ठूठीबारी स्थित राधा कुमारी इंटर कॉलेज ठूठीबारी के प्रांगण में मंगलवार को तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और खेल मैदान में अपनी प्रतिभा व दमखम का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार सुबह 10 बजे हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बुधवार को दोपहर दो बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन करने की होड़ दिखाई दी। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा, देवेंद्र राज कंडेल और राधा कुमारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविकांत जाटव समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों में अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के महत्व पर जोर दिया।
इस दौरान पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद वर्मा, दुबे जी, प्रधान अजीत कुमार उर्फ अजय कुमार, आत्माराम पांडे, संतलाल यादव, जितेंद्र जायसवाल और इंजीनियर सतीश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


