![]()

खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्य अतिथि
Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर के किसान डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित निचलौल सुपर लीग सीजन वन प्रतियोगिता के पहले दिन के मुकाबले में विनय इलेवन सिद्धार्थनगर की टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन करते हुए घुघली इलेवन टीम को 107 रनों से पराजित कर जीत हासिल कर ली।
प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले सदस्य नमिर ने बताया कि विनय इलेवन सिद्धार्थनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम निर्धारित 10 ओवर में 160 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सिद्धार्थनगर टीम की ओर से शशिकांत ने सबसे अधिक 42 रनों की धुंआधार पारी खेली। जबकि घुघली इलेवन की टीम सिद्धार्थनगर टीम की सधी हुई गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के चलते महज 53 रन ही बना सकी। ऐसे में घुघली की ओर से एक मात्र खिलाड़ी सत्येंद्र ही महज कुछ हद तक बल्लेबाजी करते हुए 12 रन बना सके। जबकि बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सिद्धार्थनगर टीम के खिलाड़ी शशिकांत को आनंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका आशुतोष और संदीप ने निभाई।
मैच के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट आयोजक अज्जू, शशांक, भोलू, अमित, मुलायम यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।


