निचलौल में नहर में गिरकर डूबी 60 वर्षीय महिला, तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम

अपराध ब्रेकिंग न्यूज़

Loading

Maharajganj khabar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के हरगाँवा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब नहर के किनारे से गुजर रही 60 वर्षीय महिला अचानक नहर में गिरकर डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कराई गई। देर तक महिला का पता नहीं चल सका।
हरगाँवा निवासी पडोही पुत्र छेदी ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी मां सावित्री देवी (60) बुधवार को गांव के बगल से होकर गुजर रही नहर के पास से जा रही थीं। इसी दौरान वह नहर में गिर गईं और गहरे पानी में डूब गईं। सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। महिला की तलाश के लिए पुलिस बल के साथ एनडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर लगाया गया है। टीम नहर में महिला की तलाश में जुटी हुई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि महिला के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। महिला की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को भी लगाया गया है।