सिसवाडीह में पारिवारिक कलह से मजदूर ने फंदे से लटक दी जान, मची चीख-पुकार

अपराध ब्रेकिंग न्यूज़

Loading

घटना के बाद लोगो की जुटी भीड़
Maharajganj khabar live
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहड़वल गांव के सिसवाडीह टोला में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक मजदूर का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। शव सीढ़ी के पास निकली लोहे की छड़ से लटका था। पति को इस हालत में देखकर पत्नी की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक सिसवाडीह निवासी इंदल भारती (40) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी सुनीता कमरे से बाहर निकलीं। बरामदे में सीढ़ी के पास पति का शव फंदे से लटका देख वह चीखने-चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना के बाद दबे जुबान हो रही चर्चाओं के अनुसार इंदल ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
इंदल के परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा चार बच्चे हैं। इनमें सर्वेश (20), आरती (18), आकृति (16) और देवराज (13) शामिल हैं। सर्वेश रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।