![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 1461 लोगों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में खुले और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। पुलिस का कहना है कि इस दौरान शराब का सेवन करते मिले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।


