Advertisement

ब्रेकिंग: नेपाली सुरक्षा टीम ने 17 लाख रूपये की मोबाइल उपकरण की बरामद, तस्कर फरार

Loading

तस्करी की मोबाइल उपकरण के साथ नेपाली सुरक्षा टीम

निचलौल। भारत नेपाल बार्डर से सटे नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती गांव पाल्हीनन्दन गाउँपालिका पांच सिसवा में शनिवार सुबह नेपाली सुरक्षा एजेंसियों की टीम मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान नेपाली सुरक्षा टीम मौके से भारत से तस्करी कर नेपाल लाई गई करीब 17 लाख रूपये की मोबाइल उपकरण बरामद कर ली। जबकि आरोपी मौके से भागने में सफल थे। टीम बरामद अवैध मोबाइल उपकरण को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नंबर 26 के  हेडक्वार्टर सूचना अधिकारी और डीएसपी गोबिंद बहादुर केसी ने बताया वेस्ट नवलपरासी ने सीमावर्ती गांवों में सख्त निगरानी की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि भारत नेपाल बार्डर पर भारत से अवैध तरीके से मोबाइल उपकरण की तस्करी कर सीमावर्ती गांव पाल्हीनन्दन गाउँपालिका पांच सिसवा में छिपाया गया है। उसके बाद सूचना को गंभीर से लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच छापा मारा गया जिस दौरान मौके से 6,000 पीस मोबाइल टेम्पर्ड ग्लास और मोबाइल कवर बरामद की गई। मामले में आगे की कार्रवाई करने के लिए बरामद अवैध मोबाइल उपकरण को महेशपुर कस्टम ऑफ़िस को सुपुर्द कर दी गई है। सीमावर्ती गांवों में आगे भी अवैध सामानों की तस्करी के खिलाफ छापा मारकर कार्रवाई जारी रहेगी।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!