महराजगंज में दोस्तों की पार्टी में पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, चली गोली…एक युवक की मौत-VIDEO

अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य

Loading

रोते बिलखते परिजन
Maharajganj khabar live
महराजगंज। जिले में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान पिस्टल से छेड़छाड़ एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त बैठे थे। इसी दौरान पिस्टल और कारतूस को लेकर लापरवाही बरती गई। एक युवक ने कारतूस लोड कर ट्रिगर दबाया, लेकिन फायर नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे युवक ने पिस्टल हाथ में ली और उसे जिसान हाशमी की तरफ करके ट्रिगर दबा दिया। इस बार गोली चल गई और सीधे जिसान के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक समरधीरा चौराहे की ये घटना बेहद गंभीर है। यहां एक अंडे की दुकान पर चार दोस्त पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान जिसान हाशमी के पास मौजूद पिस्टल और कारतूस को सभी दोस्त हाथ में लेकर देखने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल में कारतूस लोड किया और ट्रिगर दबाया। लेकिन उस वक्त फायर नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे युवक ने पिस्टल अपने हाथ में ली और जिसान हाशमी के सामने रखकर ट्रिगर दबा दिया। इस बार पिस्टल से गोली चल गई और कारतूस जिसान के सिर में जा लगा।
गोली लगने के बाद जिसान हाशमी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान 19 वर्षीय जिसान हाशमी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोस्तों के बीच पिस्टल के लापरवाही पूर्वक इस्तेमाल के दौरान फायर हुआ। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।