ठूठीबारी निचलौल सड़क पर भीषण हादसे में मासूम की मौत, मां गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़

Loading

Maharajganj khabar live
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम को ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर गड़ौरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया।
हादसे में मृत मासूम की पहचान अयांश (2) और गुड़िया (32) निवासी धरमौली के रूप में हुई। हादसे में उसकी मां गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। लोगों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरातफरी मच गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।