![]()

फाइल फोटो
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले की निचलौल नगर पंचायत में सभासदों द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस्तीफा देने वाले कई सभासदों के सुर में आए अचानक बदलाव को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।
चर्चा का विषय यह है कि जिन सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इस्तीफा दिया है, उनमें से कई ने कुछ घंटे और कुछ दिन पहले तक अध्यक्ष के कार्यों की सोशल मीडिया पर खुलकर सराहना करते नहीं थक रहे थे। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों और जनहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पोस्ट साझा करते हुए आभार एंव धन्यवाद दे रहे थे। अब उन्हीं सभासदों के इस्तीफा पत्र और अध्यक्ष की तारीफ वाली पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट को लोग एक साथ वायरल कर कई सवाल खड़ा कर रहे है। इससे लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतने कम समय में सभासदों का सुर पूरी तरह बदल गया। अचानक हुए इस बदलाव के पीछे के कारणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बहस छिड़ी हुई है। लोग वायरल पोस्ट और इस्तीफा पत्र साझा कर सभासदों के बदले रुख पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, सभासदों की ओर से इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर जो भी आधिकारिक पक्ष सामने आएगा, उसके बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उपरोक्त खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित इस्तीफे के पत्र और सभासदों के द्वारा पूर्व में किए गए अध्यक्ष के कार्यों की तारीफ पर लोगों द्वारा प्रतिक्रिया पर आधारित है।


