Advertisement

ब्रेकिंग: ठूठीबारी में लग्जरी कार में सीट कवर के नीचे छिपाकर हो रही थी शराब तस्करी, तीन गिरफ्तार

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। भारत नेपाल बार्डर के सीमावर्ती इलाके में आबकारी विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम में लग्जरी कार के जरिए शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान जो खुलासा हुआ, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि तस्करों ने बड़ी चालाकी से कार के सीट कवर के नीचे अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलें छिपा रखी थीं, ताकि जांच के दौरान शक न हो। हालांकि, संयुक्त टीम की सतर्कता के आगे उनकी यह तरकीब ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। कार से कुल 149 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, जो हरियाणा से बिहार में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से इस तरह की तस्करी में लिप्त हो सकता है और इसके अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।कार को सील कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराध में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
error: Content is protected !!