हाइवे किनारे कीचड़ में मिला 70 वर्षीय अज्ञात का शव, मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़

Loading

Maharajganj khabar live
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचीहा गांव के पास रविवार को हाइवे किनारे कीचड़ में करीब 70 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति पड़ा मिला। राहगीरों की नजर पड़ने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग को सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
गुरचीहा गांव के पास हाइवे किनारे बुजुर्ग के पड़े होने की जानकारी मिलने पर लेखपाल राजेश सिंह ने तत्काल कोल्हुई पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर था। वह अपनी पहचान या पते के संबंध में कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं था। ऐसे में उसकी पहचान पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
पुलिस ने शव की पहचान कराने की कवायद शुरू कर दी है। साथ ही पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े परिस्थितिजन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।