Advertisement

पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

Loading

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। भारत नेपाल बार्डर से सटे शीतलापुर पुलिस चौकी परिसर में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और कानून संबंधी अधिकारों की जानकारी दी गई।
क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर अपराधों की रोकथाम तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी से बचाव, महिला हेल्पलाइन और अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए लोगों से जागरूक रहने की अपील की।
जबकि शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध अथवा महिला उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सीपीयू के तहत सप्ताह में कम से कम तीन दिन विभिन्न गांवों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत किया जा सके। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कांस्टेबल संतोष गोंड, संदीप शर्मा, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
error: Content is protected !!