नेट-जेआरएफ क्वालीफाई कर सौरभ ने बढ़ाया निचलौल का मान

शिक्षा

Loading

मेधावी छात्र
Maharajganj khabar live
निचलौल। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) क्वालीफाई कर निचलौल कस्बे के सौरभ पाण्डेय ने परिवार के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही स्वजन और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। कस्बे के लोगों ने सौरभ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सौरभ की उपलब्धि पर परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। स्वजन ने बताया कि सौरभ ने निरंतर मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई के दौरान सौरभ को परिवार का लगातार प्रोत्साहन और सहयोग मिलता रहा। उनकी दादी गायत्री पाण्डेय, पिता शैलेश पाण्डेय, माता मंजू पाण्डेय, चाचा सुनील पाण्डेय, चाची सत्या पाण्डेय, बहन श्वेता पाण्डेय, अर्कीता पाण्डेय, अंकिता पाण्डेय, भाई हर्ष पाण्डेय, बहन आयुषी पाण्डेय तथा चाचा प्रदीप पाण्डेय और बृजेश पाण्डेय ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। परिजनों ने कहा कि सौरभ की इस उपलब्धि से परिवार का गौरव बढ़ने के साथ ही निचलौल क्षेत्र का भी मान बढ़ा है।