![]()

Maharajganj khabar live
सिसवा बाजार । में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर स्थित विभिन्न कारखानों, प्रतिष्ठानों और कारीगरों की दुकानों में शिल्प, कला एवं निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। साथ ही मशीनों, औजारों और उपकरणों की भी पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
जैनीछपरा स्थित रिबैंड इलेक्ट्रिक में पुजारी संजय मालवीय के नेतृत्व में अनिल जायसवाल, मुकेश जायसवाल और रितेश जायसवाल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान कारखाने में मशीनों और उपकरणों की भी विधिवत पूजा की गई। वहीं, आईपीएल चीनी मिल की सिसवा इकाई में पुरोहित शैलेश तिवारी के नेतृत्व में इकाई प्रमुख दीपेंद्र कुमार खोखर, इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष लोकेश दीक्षित, गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह और उत्पादन विभागाध्यक्ष राजकुमार ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। नगर के विभिन्न कारीगरों और दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। पूरे नगर में दिनभर उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा।


