मंच पर अतिथि

Loading

मंच पर अतिथि
Maharajganj khabar live
निचलौल। छात्राओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चंद्रावती देवी विश्वनाथ इंटर कॉलेज में ब्रेकथ्रू ट्रस्ट की ओर से बायस्टैंडर इंटरवेंशन कार्यक्रम के तहत जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में छात्राओं को सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले यौन उत्पीड़न की पहचान करने के साथ ही सुरक्षित तरीके से हस्तक्षेप करने के उपाय बताए गए।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को 5D तकनीकों—Distract (ध्यान भटकाना), Delegate (मदद लेना), Document (घटना दर्ज करना), Delay (बाद में सहायता करना) और Direct (सीधे हस्तक्षेप करना) के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न परिस्थितियों के उदाहरण देकर छात्राओं को बताया गया कि किसी घटना में हस्तक्षेप करते समय अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पीड़ित की मदद कैसे की जा सकती है। सत्र में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न परिस्थितियों को लेकर अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। उन्हें बताया गया कि उत्पीड़न के लिए पीड़ित जिम्मेदार नहीं होता। ऐसी स्थिति में मदद मांगना, भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देना और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। ब्रेकथ्रू ट्रस्ट के जिला कार्यक्रम समन्वयक ऋषभ पांडेय ने छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।
error: Content is protected !!